नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी बाल मंदिर बालोद के शाला प्रवेश उत्सव मे सम्मिलित हुई….

नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी बाल मंदिर बालोद के शाला प्रवेश उत्सव मे सम्मिलित हुई….

आज दिनांक 18/06/2025 को नगर पालिका परिषद बालोद द्वारा संचालित बाल मंदिर शाला बालोद में शाला प्रवेश उत्सव 2025 के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बालोद नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी सम्मिलित हुई।
उनके द्वारा मां सरस्वती की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का आरंभ हुआ। तत्पश्चात उन्होंने बच्चों को तिलक लगाकर,पुस्तक एवं गणवेश का वितरण कर तथा उनका मुंह मीठा कराकर नव प्रवेशी बच्चों को शुभआशीष प्रदान किया।
बच्चों से अपने उदबोधन में उन्होंने बच्चों को नियमित शाला आने, अनुशासन का पालन, करने मन लगाकर पढ़ाई करने एवं अपनी समस्याओं को दूर करने हेतु शिक्षकों से बिना डरे प्रश्न करने हेतु प्रेरित किया व जीवन में आगे बढ़ने हेतु शुभकामनाएं दी।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष श्री कमलेश सोनी, श्री गिरजेश गुप्ता, श्री प्रीतम यादव, श्रीमती कांति साहू, श्रीमती पुष्पा साहू एवं शाला के शिक्षक–शिक्षिकाएं, पालकगण उपस्थित रहे।

“हमने बनाया है
हम ही सवारेंगे। ”

 

शेखर वर्मा
भाजपा सोशल मीडिया बालोद

About Fokat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *