नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी ने रथयात्रा के सम्बन्ध मे ली बैठक

नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी ने रथयात्रा के सम्बन्ध मे ली बैठक

आज दिनाँक 16/06/2025 को नगर पालिका परिषद बालोद मे आगामी 27 जून 2025 को भगवान जगन्नाथ जी की रथयात्रा की तैयारी के विषय मे बैठक आहूत की गई थी। नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी उपाध्यक्ष कमलेश सोनी ने बैठक ली इस बैठक मे सभी पार्षदगण व बालोद शहर के गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया गया था तथा उनसे रथयात्रा के सबंध मे सुझाव मांगे गये और इस विषय मे विस्तार से चर्चा की गई।
रथयात्रा समिति की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आप सभी बालोद शहर के बुद्धि जीवी वर्ग से है , आप सभी के सुझाव हमारे लिए बहुत मायने रखते है ।आप इस रथयात्रा को कैसे भव्य बनाया जा सकता है इसके लिए उचित सुझाव दे सकते है। ये मेरे कार्यकाल की पहली रथयात्रा है और मैं चाहती हुं कि यह हर साल की भांति इस वर्ष भी भव्य रूप से निकाली जा सके। इस बैठक मे प्रमुखरूप से अमित चोपड़ा जी अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल, नरेंद्र सोनवानी,महामंत्री भाजपा शहर मंडल बालोद, पार्षदगण राजू भाई पटेल, गिरिजेश गुप्ता, दीपक कुमार जैन, गोकुल ठाकुर, प्रीतम यादव, सुनीता मनहर, श्यामा यादव, गोमती रात्रे, कांति साहू, पुष्पा साहू, आशा पटेल, दुष्यंत शर्मा, दीपक देवांगन,सुनील यादव,टिकेश्वर साहू, दिव्या बजाज, छवि सार्वा, प्रीतिबाला साहू, मधुकांत यदु,वैभव राखेचा,जितेंद्र सोनी, संदीप दुबे व अन्य पार्षदगण, रथयात्रा समिति के समस्त सदस्यगण एवं बालोद शहर के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

About Fokat News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *