गीता जयंती के कार्यक्रम मे सम्मिलित हुई नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी….

गीता जयंती के कार्यक्रम मे सम्मिलित हुई नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी….

आज दिनाँक 01/12/2025 को गीता जयंती के अवसर पर बालोद नगर कोसरिया राउत (यादव ) समाज द्वारा वार्ड क्रमांक -18 शिकारीपारा बालोद के रंगमंच पर गीता महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।


गीता महोत्सव का कार्यक्रम भगवत गीता उपदेश की तिथि से संबंधित है जो कि मार्गशीर्ष (अगहन) मास के शुक्ल पक्ष के एकादशी को मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवत गीता कुरुक्षेत्र के मैदान में महाभारत युद्ध के दौरान कृष्ण जी के द्वारा अर्जुन को बताई गई थी। गीता मे बताई गईं बाते हमारे मानव जीवन का सार है इनके पालन से हमारे जीवन को भगवत तत्व की प्राप्ति होती है।जिसके कारण गीता जयंती का आयोजन किया जाता है इस कार्यक्रम में राउत समाज बालोद द्वारा कलश यात्रा का आयोजन किया गया तथा जिसमें नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा संतोष चौधरी जी सम्मिलित हुई। उन्होंने कलश भी उठाया एवं राउत समाज की महिलाओं के साथ कलश यात्रा में नृत्य भी किया और सभी समाज के लोगों को गीता जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

“हमने बनाया है
हम ही संवारेंगे।”

शेखर वर्मा
सदस्य -भारतीय जनता पार्टी बालोद

About News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *