उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के बालोद आगमन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई…..

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी के बालोद आगमन की तैयारी को लेकर बैठक संपन्न हुई…..

आज दिनांक 14/11/2025 को बालोद नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष कक्ष में नपाध्यक्ष श्रीमती प्रतिभा चौधरी जी एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष कमलेश सोनी जी की उपस्थिति में बैठक आहूत की गई थी।


आगामी रविवार को आदरणीय अरुण साव जी छत्तीसगढ़ शासन के उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन एवं विकास, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री का बालोद शहर आगमन नालंदा परिसर के भूमि पूजन तथा नवनिर्मित अटल परिसर का लोकार्पण के कार्यक्रम में होने जा रहा है।
बैठक में कार्यक्रम की तैयारी के विषय में कमलेश सोनी जी ने उपस्थित सभी को अवगत कराया और तैयारी के विषय में सभी को अलग-अलग दायित्व सौंपे गये।
इस बैठक में अमित चोपड़ा अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल बालोद , सुरेश निर्मलकर पूर्व अध्यक्ष भाजपा शहर मंडल, कमल पनपलिया भाजपा जिला मीडिया प्रभारी, पार्षदगण मे गिरजेश गुप्ता, प्रीतम यादव, कांति साहू, पुष्पा साहू, सुनीता मनहर, तथा महेश पाठक, रौनक कत्याल,कमलेश गौतम,कमल बजाज, टिकेश्वर साहू, दिव्या बजाज, प्रीती देशमुख,प्रतिमा यादव, छवि सार्वा,मंजू साहू,राधा कौशिक व अन्य भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल बालोद के जेष्ठ-श्रेष्ठ कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे।

“हमने बनाया है
हम ही संवारेंगे। ”

शेखर वर्मा
सदस्य -भारतीय जनता पार्टी बालोद

About News Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *