रायपुर 22 जून 2025/ केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ आगमन पर आज स्वामी विवेकानंद विमानतल रायपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वन मंत्री श्री केदार कश्यप, विधायक श्री धर्मलाल कौशिक, श्री किरण देव, श्री अमर अग्रवाल, …
Read More »Tag Archives: Chhattisgarh
मुख्यमंत्री श्री साय ने कुनकुरी में 250 सीटर नालंदा परिसर का किया भूमिपूजन: लाइब्रेरी में होगी इंडोर और आउटडोर अध्ययन की व्यवस्था
रायपुर 21 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले में कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4.37 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य प्रत्येक जिले में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। इसके लिए सभी जिला मुख्यालयों …
Read More »कुनकुरी को मिली बड़ी सौगात, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मातृ शिशु चिकित्सालय की रखी आधारशिला
8.77 करोड़ की लागत से बनेगा 50 बिस्तरीय मातृ शिशु चिकित्सालय सुरक्षित मातृत्व और स्वस्थ बचपन की ओर एक सशक्त कदम 50 लाख की लागत से तैयार होगा ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट जशपुर 21 जून 25/मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज कुनकुरी को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने गिनाबहार में 8.77 करोड़ की लागत से बनने वाले 50 बिस्तरीय …
Read More »समाचार : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव ने हजारों लोगों के साथ जिला मुख्यालय जशपुर में किया योगाभ्यास
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व स्तर पर योग को दिलाई पहचान स्वस्थ रहने योग को अपनी नियमित दिनचर्य में करें शामिल-मुख्यमंत्री नालंदा परिसर सहित 108 करोड़ के कार्यो का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन-लोकार्पण उत्साह के साथ मनाया गया जशपुर रणजीता स्टेडियम में योग दिवस जशपुरनगर 21 जून 2025 /मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज जिला मुख्यालय जशपुर में …
Read More »अनुकम्पा नियुक्ति को मिली स्वीकृति, कर्मचारियों के हित में महंगाई भत्ते में वृद्धि: नागरिक आपूर्ति निगम की संचालक मंडल की बैठक सम्पन्न
रायपुर 20 जून 2025/छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज़ कॉरपोरेशन लिमिटेड (नागरिक आपूर्ति निगम) के नव नियुक्त अध्यक्ष श्री संजय श्रीवास्तव की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय, नवा रायपुर में संचालक मंडल की 95वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निगम कर्मचारियों के हित में कई निर्णय लिए गए। वर्षों से लंबित अनुकम्पा नियुक्ति के विषय पर संवेदनशीलता और तत्परता से कार्य करते …
Read More »बी.एड. धारकों को पुनः सेवा में लाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल — सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) के समायोजन हेतु ओपन काउंसिलिंग का चतुर्थ दिवस संपन्न
रायपुर, 20 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहायक शिक्षक (विज्ञान प्रयोगशाला) पद पर समायोजन के लिए की जा रही ओपन काउंसिलिंग प्रक्रिया का चतुर्थ दिवस सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रक्रिया उन चयनित सहायक शिक्षकों के लिए की जा रही है जिन्हें सीधी भर्ती 2023 में चयनित होने के बावजूद बी.एड. अर्हता के कारण सेवा से पृथक किया गया था। …
Read More »मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में हुए शामिल
प्रदेश के प्रतिभावान खिलाड़ियों को सम्मानित कर दी शुभकामनाएं रायपुर 20 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर स्थित एक निजी होटल में बंसल न्यूज़ द्वारा आयोजित “पंख खेल उपलब्धि पुरस्कार 2025” कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने खेल के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए बंसल न्यूज़ की पहल की सराहना की …
Read More »आईटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़: यूआईडीएआई के सीईओ श्री भुवनेश कुमार
आधार से सध रहा है सुशासन और डिजिटल गवर्नेंस का लक्ष्य – श्रीमती निहारिका बारिक सिंह ’आधार के उपयोग द्वारा अधिकतम लाभ’ विषय पर आयोजित की गई राज्य स्तरीय कार्यशाला रायपुर, 20 जून 2025/ भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण के क्षेत्रीय कार्यालय हैदराबाद द्वारा आज राजधानी रायपुर स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आधार से अधिकतम लाभ प्राप्त करना …
Read More »अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को राज्यभर में ’’योग संगम-हरित योग’’ थीम पर आधारित होगा विशेष आयोजन
जिला मुख्यालयों में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सांसदगण एवं विधायकगण होंगे मुख्य अतिथि जशपुर में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा योगाभ्यास रायपुर, 20 जून 2025/ छत्तीसगढ़ शासन द्वारा 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है। जिला मुख्यालयों से लेकर ग्राम पंचायत स्तर तक 21 जून को …
Read More »मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को बस्तर के ऐतिहासिक ‘गोंचा महापर्व’ का आमंत्रण : ‘तुपकी’ भेंट कर किया गया सम्मान…..
रायपुर, 19 जून 2025/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज रात्रि उनके निवास परिसर में जगदलपुर विधायक श्री किरण देव के नेतृत्व में गोंचा महापर्व आयोजन समिति के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को संभागीय मुख्यालय जगदलपुर में आयोजित गोंचा महापर्व में सम्मिलित होने का न्यौता दिया। उन्होंने बताया कि छह सौ वर्षों से अधिक …
Read More »